फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Family lit a fireplace to beat the cold siblings found dead in the morning

UP: ठंड से बचने के लिए परिवार ने घर में जलाई अंगीठी, सुबह मृत मिले भाई-बहन; पिता जावेद और मां शाहिस्ता गंभीर

Sat, 17 Jan 2026 05:38 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 05:38 AM IST
सार

कमरे में जावेद की पत्नी व तीनों बच्चे बेड पर बेहोश पड़े थे। परिजनों ने लोगों की मदद से जावेद, उनकी पत्नी, बेटी और दोनों बेटे को छजलैट के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Family lit a fireplace to beat the cold siblings found dead in the morning
कमरे में मृत मिले भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित छजलैट में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी एक परिवार के दो मासूमों के लिए काल बन गई। अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर आहिल (4) और उसकी बहन आयरा (3) की मौत हो गई। बच्चों के माता-पिता और एक भाई की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

जावेद ने कोयले की अंगीठी जलाकर कमरे रखी थी
जावेद मुरादाबाद-हरिद्वार रोड पर पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान चलाते हैं। दुकान के पीछे कुछ दूरी पर उनका घर है। परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे जावेद (35) पत्नी शाहिस्ता (32), बेटे शिफान (6), आहिल (4) और बेटी आयरा (3) के साथ घर के कमरे में सोए थे भीषण ठंड से बचाव के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर कमरे में रख ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर खान ने खटखटाया था दरवाजा
जावेद के कमरे का दरवाजा शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे तक नहीं खुला तो बराबर के कमरे में सो रहे जावेद के भतीजे आमिर खान और साले सलाउद्दीन ने दरवाजा खटखटाया। कुछ देर बाद जावेद ने लड़खड़ाते कदमों से दरवाजा खोला। वह अर्धचेतन स्थिति में थे। भतीजे ने कमरे में जाकर देखा तो भीतर कोयले के धुएं की गंध भरी थी। 

विज्ञापन

बेड पर पड़ी थी मां और तीन बच्चे
कमरे में जावेद की पत्नी व तीनों बच्चे बेड पर बेहोश पड़े थे। परिजनों ने लोगों की मदद से जावेद, उनकी पत्नी, बेटी और दोनों बेटे को छजलैट के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने आहिल और आयरा को मृत घोषित कर दिया। जावेद, शाहिस्ता व शिफान का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed