फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Family and villagers of murdered Security guard creates traffic jam in Moradabad for not arresting accused

सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम, दी हाइवे जाम करने की चेतावनी

Tue, 07 Sep 2021 01:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 07 Sep 2021 01:23 PM IST
सार

पुलिस ने इस हत्याकांड में काफियाबाद निवासी आरोपी सचिन, रोहित, जितेंद्र और घोसीपुरा के अनीस समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भी भेज चुकी है, लेकिन अन्य आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Family and villagers of murdered Security guard creates traffic jam in Moradabad for not arresting accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र में हुई राशन डीलर के पति सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से खफा परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 12 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कर जाम खुलवाया दिया।
विज्ञापन


भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव काफियाबाद की राशन डीलर सुखलेश के पति सुरेंद्र सिंह(35) सिक्योरिटी गार्ड थे। शनिवार सुबह सुरेंद्र सिंह मुरादाबाद से नाइट ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। भोजपुर क्षेत्र में इस्लामनगर-काफियाबाद मार्ग पर लोगों ने सुरेंद्र पर गोलियां बरसा दी थीं। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पिता नेतराम की तहरीर पर पुलिस ने इस हत्याकांड में काफियाबाद निवासी आरोपी सचिन, रोहित, जितेंद्र और घोसीपुरा के अनीस समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भी भेज चुकी है, लेकिन अन्य आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुरेंद्र सिंह के परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर गए। पांच ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइकों से पहुंचे ग्रामीणों ने  पीपलसाना-गनीमतनगर मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर भोजपुर एसओ राशिद अली खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। 


बाद में ग्रामीण किसी तरह जाम खोलने को तैयार हुए। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो मुरादाबाद-रामनगर हाइवे जाम किया जाएगा। इस दौरान करीब एक घंटे तक पीपलसाना-गनिमतनगर मार्ग जाम रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वांछित चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed