{"_id":"62605f46dac6de2c5f3fe393","slug":"families-will-sit-on-fast-due-to-not-getting-their-daughter-kanth-news-mbd4254143100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की बरामदगी न होने पर जल, अन्न त्याग अनशन पर बैठेगा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की बरामदगी न होने पर जल, अन्न त्याग अनशन पर बैठेगा परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिन से लापता छात्रा की बरामदगी नहीं होने पर उसके परिजनों और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जल, अन्न त्याग कर अनशन पर बैठने का एलान किया है। उन्होंने दो दिन का अल्टीमेटम देकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।
कांठ कस्बे के एक मोहल्ला की रहने वाली छात्रा एक अप्रैल को घर से निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने मोहल्ले के ही रहने वाले फैजान, शाहनवाज और शहजाद के खिलाफ बेटी को अगवा करके ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस शहजाद और उसके बहनोई को जेल भेज चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी फैजान, शाहनवाज फरार है।
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने दो दिन में छात्रा की बरामदगी नहीं होने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर 22 अप्रैल से पीड़ित परिवार के साथ जल और अन्न त्यागकर अनशन पर बैठने की बात कही है। साथ ही इस संबंध में उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला धर्म प्रसार प्रमुख चौधरी मोनू विश्नोई, नगराध्यक्ष अजयपाल तोमर, डॉ. मोहित तोमर, कमल सैनी, अशोक कुमार, अजय सारसवत, शिव शंकर, राजेश, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।