फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Families wandering to know the condition of their loved ones

अपनों का हाल जानने के लिए छह घंटे भटकते रहे परिजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Families wandering to know the condition of their loved ones
मुरादाबाद। ब्राइट स्टार हास्पिटल में कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत की खबर जैसे-जैसे फैली, वैसे वहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों तथा अन्य तमाम लोगों का रुख होता चला गया। कुछ देर में ही अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई। लोगों का आरोप है कि भीड़ के साथ पुलिस और अफसरों की टीमें बढ़ती गईं, लेकिन उन्हें सही जानकारी देने वाला कोई नहीं था। अपनों का हाल जानने के लिए घंटों भटकना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सुबह लगभग आठ बजे के वक्त अस्पताल में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। अस्पताल के पिछले गेट से शवों को बेसमेंट में शिफ्ट कर दिया गया। जिला संभल के कोर्ट पूर्वी निवासी केपी सिंह का आरोप है कि वह अपने 39 वर्षीय बेटे जॉन ई पाल को देखना चाहता थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने सभी को बाहर रोक रखा था। दहाड़ें मारकर रो रहीं पीतलनगरी निवासी राकेश कुमार की पत्नी रूबी का आरोप था कि उन्हें कोई बताने वाला नहीं था कि उनके पति किस हाल में हैं। करीब पांच घंटे बाद राकेश कुमार की सलामती की खबर मिली तो जान में जान आई। लाजपतनगर निवासी 35 वर्षीय ओमपाल की पत्नी और भाई ने सवाल उठाया कि जब उनकी तबीयत ठीक होने की जानकारी बराबर दी जा रही थी तो अचानक मरने की खबर क्यों मिली। वहीं पाकबड़ा निवासी सुरेश सैनी ने अपने भाई, बुद्धि विहार निवासी अशोक सिंह ने अपने बेटे और कांशीराम कॉलोनी के दीपक ने अपने पिता का हाल जानने के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed