फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fake website of tmu create, fir lodge

टीएमयू की फर्जी वेबसाइट बनाई, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
fake website of tmu create, fir lodge
पाकबड़ा। साइबर अपराधियों ने टीएमयू की फर्जी वेबसाइट बना कर उसमें विश्वविद्यालय का प्रतीकचिह्न और पदाधिकारियों के चित्र भी लगाए गए हैं। कुलसचिव ने फर्जी वेबसाइट के लोगों को गुमराह किए जाने और विवि की छवि धूमिल करने की आशंका व्यक्त करते हुए पाकबड़ा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. आदित्य शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने टीएमयू विवि की फर्जी वेबसाइट बना दी गई है। जिसका लिंक http//tmugroup.in/ है। जबकि तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का लिंक http//www.tmu.ac.in/ है। उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा हमारे टीएमयू विवि का प्रतीकचिह्न का भी उपयोग किया गया है। इसके अलावा विवि के चेयरमैन मनीष जैन एवम रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा का फोटो भी उपयोग किया गया है। जिससे ये प्रतीत होता है कि विवि के बारे में भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की गई है। जिसके द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed