फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake watches of two branded companies

Moradabad News: जिले में बिक रही थीं दो ब्रांडेड कंपनी की नकली घड़ियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fake watches of two branded companies
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर पुलिस ने गोविंदपुर रामपुर रोड स्थित एक दुकान में छापा मारकर ब्रांडेड कंपनी की 25 और एक अन्य ब्रांडेड कंपनी की 65 घड़ियों के साथ काफी संख्या में उनके पार्ट्स को बरामद किया, लेकिन दुकानदार मौके से भाग निकला। आरोप है कि दुकानदार काफी समय से नकली टाइटन घड़ियों को बेच रहा था।
कंपनी के अधिकारी गौरव तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। नई दिल्ली के द्वारका निवासी गौरव तिवारी एक ब्रांडेड कंपनी की तरफ से नकली सामान की जांच के लिए अधिकृत अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय से मुरादाबाद में उनकी कंपनी के नाम पर नकली घड़ियां बिकने की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत के बाद शनिवार को उन्होंने अपने साथी महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी सुजित सुरेश खंडेलवाल के साथ कटघर थाने पर पहुंचे और शिकायत की। बताया कि दुकानदार शौचालय जाने का बहाना बनाकर दुकान से चंपत हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि कंपनी की टीम के साथ पुलिस ने उनके बताए अनुसार गोविंदनगर रामपुर रोड स्थित एमएस वॉच कलेक्शन के नाम से संचालित दुकान पर छापा मारकर तलाशी ली। जिस पर कई ब्रांडेड कंपनियों की 280 घड़ियां बरामद हुई। इन सामानों के संबंध में पूछने पर दुकानदार अनूप कुमार गुप्ता कोई कागजात दिखा नहीं सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकानदार के खिलाफ कापी राइट एक्ट एवं ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली घड़ियांं कहां से खरीदी गईं
पुलिस की जांच के दौरान यह पता नहीं चल सका कि नकली घड़ियां कहां बनाई जा रही हैं, दुकानदार ने कहां से घड़ियां खरीदी हैं, दुकानदार कबसे नकली घड़ी का धंधा कर रहा है, दुकानदार काफी संख्या में घड़ियों को बेच चुका है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सारे तथ्यों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed