फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake ID created on Facebook in the name of SP City

Moradabad News: एसपी सिटी के नाम से फेसबुक पर बना ली फर्जी आईडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fake ID created on Facebook in the name of SP City
मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर एसपी सिटी कुमार रण सिंह के नाम से फर्जी आईडी बना ली। जिसकी डीपी पर उनका फोटो भी लगा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने फर्जी आईडी बंद करा दी और आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के परिचित, मित्र, रिश्तेदारों के फेसबुक आईडी पर अचानक फ्रेंड रिक्वेस्ट के मैसेज जाने लगे। कुछ ने स्वीकार भी कर लिया। इसके बाद साइबर अपराधी ने चैटिंग शुरू कर दी। आरोपी ने फर्जी आईडी से रुपयों की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी के मोबाइल पर उनके परिचितों ने कॉल कर इसकी जानकारी दी। तब उन्हें पता चला कि उनके नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि फर्जी आईडी बंद करा दी गई है। साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed