फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake electricity connection in one's own name

Moradabad News: फर्जीवाड़ा अपने नाम पर करा लिया बिजली कनेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fake electricity connection in one's own name
मुरादाबाद। गाजियाबाद निवासी महिला ने मझोला थाने में कांशीराम नगर निवासी रंजीत सिंह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके मकान पर कब्जा करने के लिए आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर बिजली का कनेक्शन अपने नाम पर कर लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के देवी दयाल अपार्टमेंट निवासी विजया सिंह ने बताया कि वह बैंक में कार्यरत हैं। उनके पति शैलेंद्र सिंह व्यापारी हैं। उन्होंने 2018 में कांशीराम नगर में एक मकान खरीदा था। इस मकान में कांशीराम नगर निवासी रंजीत सिंह अपने परिवार के साथ दो तीन माह के लिए रहने आया था। विजया सिंह को लगा कि उनके मकान की भी देखभाल होती रहेगी। इस लिए उन्होंने मकान में रहने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि रंजीत सिंह ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से साठगांठ करके उनके नाम का बिजली कनेक्शन कटवा दिया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों से अपने नाम बिजली का कनेक्शन कर लिया है। वह मकान पर कब्जा करना चाहता है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed