फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake Aadhar card and stolen bike recovered

फर्जी आधार कार्ड और चोरी की बाइक बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake Aadhar card and stolen bike recovered
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों विक्की सैनी और अखिलेश सैनी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो चाकू और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे दस सराय चौकी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हड्डी मिल के पास दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास एक-एक चाकू मिले। पूछताछ करने पर आरोपियों में से एक ने अपना नाम विक्की सैनी व अखिलेश सैनी, निवासी डबल फाटक संजय नगर थाना कटघर बताया। पकड़े गए आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड और चोरी की बाइक बरामद की गई है। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त रहने की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed