{"_id":"690124ea3f1f6bf9bf05652a","slug":"fair-results-will-be-seen-in-december-orders-are-in-limbo-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-759299-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिसंबर में दिखेगा फेयर का परिणाम, ऑर्डर अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिसंबर में दिखेगा फेयर का परिणाम, ऑर्डर अधर में
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रेट नोएडा में आयोजित हुआ 60वां आईएचजीएफ निर्यात मेले खत्म हुए 15 दिन बीत गए हैं। कई बड़े कारोबारियों को अब तक ऑर्डर कंफर्म होने का इंतजार है। इस बीच विदेशी ग्राहक एक और अंतरराष्ट्रीय निर्यात मेले में प्रतिभाग करने चीन चले गए। हस्तशिल्प बाजार में अब प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है।
जानकारों का मानना है कि दिसंबर में निर्यात मेले के परिणाम देखने को मिलेंगे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ऑर्डर कंफर्म होंगे। चीन से अपने-अपने देश लौटने के बाद ग्राहक दोनों मेलों में प्रदर्शित उत्पादों के मूल्यों की समीक्षा करेंगे। सस्ते और आकर्षक उत्पादों में ही चुनाव होगा। तब जाकर मुरादाबाद के कारोबारियों को ऑर्डर मिलने शुरू होंगे। ईपीसीएच के मुख्य संयोजक अवधेश अग्रवाल का कहना है कि भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ पर निर्णय होने के बाद कारोबारियों को राहत मिल सकेगी। अमेरिका से कम हुआ कारोबार दोबारा गति पकड़ेगा और छोटे निर्यातकों को काम मिलेगा।
ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना का कहना है कि फेयर से सीमित संख्या में निर्यात साथियों को कंफर्म ऑर्डर मिले हैं। फेयर का परिणाम जानने के लिए दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए। हालांकि निर्यातकों की चर्चाओं के बीच इस मेले से 300 करोड़ का कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
00
स्प्रिंग फेयर के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन
- 14 से 18 फरवरी 2026 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले स्प्रिंग फेयर के लिए आवेदन की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 30 अक्तूबर थी। निर्यातकों ने ईपीसीएच के सामने मांग रखी कि आवेदन के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया जाए। इसके बाद सोमवार को हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की ओर से पत्र जारी किया गया है। परिषद के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके वर्मा ने कहा है कि स्प्रिंग फेयर में प्रतिभाग करने के लिए 30 नवंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।