फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Faheem's wife's mobile phone locked in Amroha, fears of fleeing to Nepal

अमरोहा में बंद हुआ फहीम की पत्नी का मोबाइल, नेपाल की ओर भागने की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Faheem's wife's mobile phone locked in Amroha, fears of fleeing to Nepal
पाकबड़ा में पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर पत्नी के साथ फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर फहीम दिल्ली की ओर भागा है। उसकी पत्नी का मोबाइल अमरोहा जनपद में पहुंचने पर बंद हुआ है। जिससे पुलिस मानकर चल रही है कि वह दिल्ली की ओर भागा है। वहां से वह नेपाल भी भाग सकता है। पुलिस की एक टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उसकी तलाश में पहुुंची है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, फहीम एटीएम का भाई वसीम पाकबड़ा में शीशे का कारोबार करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है। पुलिस उससे पूछताछ कर फहीम के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि फहीम के कुछ दोस्त नेपाल में रहते हैं। ऐसे में वह दिल्ली से नेपाल भाग सकता है। इसके लिए पुलिस की टीमें पाकबड़ा से लेकर दिल्ली तक पड़ने वाले टोल पर भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा स्थित उस मकान के आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से बात की। जिस मकान में पुलिस कर्मियों को बंद कर फरार हुआ था। लोगों ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले तक इस मकान में नरगिस और उसका पति राशिद रहते थे। इसके बाद से यहां दो महिलाएं रहती थी। अक्सर मकान अंदर से बंद रहता था। इसके आने के बाद ही मकान गेट खुला था। इसके बाद बंद कर लिया जाता था। महिलाएं भी आस पड़ोस के लोगों से कोई संबंध नहीं रखती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed