फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eyes wet, on the lips is Ya Hussain... Ya Hussain

Moradabad News: आंखें नम, जुबां पर या हुसैन... या हुसैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Eyes wet, on the lips is Ya Hussain... Ya Hussain
मुरादाबाद। यौमे आशूरा पर गम में डूबे इमाम हुसैन के चाहने वाले। हर ओर जिक्र-ए-शहादत। शहर की तंग गलियों से लेकर कर्बला तक बुलंद होती या हुसैन की सदाएं। हर आंख नम और हर चेहरे पर इमाम हुसैन का गम। कुछ इस माहौल में बुधवार को दसवीं मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। गमगीन माहौल में ताजिये कर्बला में दफन किए गए।
विज्ञापन

दसवीं मुहर्रम पर शहर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस में गली मोहल्लों से छोटे-बड़े तकरीबन 215 ताजिये शामिल हुए। इसमें कंबल का ताजिया, पंखे का ताजिया, सरसों का ताजिया प्रमुख रहे। जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ कर्बला दससराय चौकी पहुंचा। इस दौरान शहादतनामे और मर्सिए के दौर चलते रहे। जहां गमगीन माहौल में ताजिये दफन किए गए। आखिर में शहर के ताजियों का सदर कंबल के ताजिया दफन किया गया।
विज्ञापन


इसके पूर्व शहर में कई जगह जिक्र-ए-शहादत में दसवीं मुहर्रम की जानकारी दी गई। बताया गया कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन की अजीम शहादत की यादगार आज दुनिया भर में मनाई जाती है। भले ही नवासे रसूल का रोजा इराक के कर्बला में है, लेकिन हर शहर में आज कर्बला मौजूद है। सच्चाई की जीत का पैगाम है यह अलम और ताजिये। आज हर कोई खुद को हक का परस्तार और हुसैनी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हूरों की सलामी से उठा ताजियों का सरदार
- दसवीं मुहर्रम पर ताजियों के जुलूस का आगाज कंबल के ताजिये से हुआ। मोहल्ला पीरगैब से निकली हूरों की जोड़ी की सलामी के बाद डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने कंबल के ताजिये को उठाकर अकीदतमंदों के कंधों पर रखा। इसके बाद शहर में ताजियों के उठने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान सांसद रुचिवीरा, पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, देहात विधायक नासिर कुरैशी, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, सलीम वारसी, सलाउद्दीन मंसूरी, नईम चिश्ती आदि मौजूद रहे।


ताजिये के नीचे से निकलकर मांगी मन्नत
- कंबल के ताजिए के उठने के साथ ही जियारत के लिए होड़ सी मच गई। ताजिये के नीचे से निकलकर लोगों ने मन्नत मांगी। ताजिए को शौकत बाग में ले जाकर रखा गया। जहां इसकी जियारत के लिए महिलाएं छतों पर पहले से मौजूद रही। महिलाओं ने छतों से कंबल के ताजिए पर चावल, पैसा, कलावा आदि बरसा कर जियारत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article