{"_id":"68b4b37161e7bd46990daf68","slug":"eye-flu-increases-in-rain-do-not-apply-any-eye-drops-without-advice-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-720604-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बारिश में आई फ्लू बढ़ा, बिना सलाह न डालें कोई भी आई ड्रॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बारिश में आई फ्लू बढ़ा, बिना सलाह न डालें कोई भी आई ड्रॉप
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश में आंखों के इन्फेक्शन और आई फ्लू के मामले बढ़े हैं। इन दिनों आंखों को सीधे हाथों या किसी टिश्यू से न रगड़ें। डॉक्टर की सलाह के बिना मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आंख में न डालें। यह सलाह शहर की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता अग्रवाल ने दी है। डॉक्टर का कहना है कि लंबे समय तक आई फ्लू रहने से काली पुतली पर धब्बे पड़ जाते हैं जिससे मरीज को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज को धुंधला दिखने लगता है इसलिए आंखों में दर्द, लाली, चुभन, सूजन, पानी निकलना जैसे लक्षण हैं इन्हें नजरअंदाज न करें और फौरन डॉक्टर को दिखा लें। डॉ. स्मिता ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
सवाल
मेरी उम्र 19 वर्ष है। मुझे पढ़ाई के वक्त छह महीने से ब्लैक बोर्ड देखने में दिक्कत हो रही थी। अब मैंने अपनी आंखों की जांच कराई है। इसमें नजर कमजोर आई है और चश्मे का नंबर मिला है। कुछ लोग कह रहे हैं कि चश्मा मत लगाओ वरना आदत पड़ जाएगी, मुझे क्या करना चाहिए। - मो. हाशिम, लाइनपार
जवाब
लगता है कि आपको मायोपिया डेवलप हो गया है और नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा सही नंबर के चश्मे के लिए प्रॉपर साइक्लोप्लेजिक रिफ्रेक्शन की जरूरत है। अगर अभी चश्मा नहीं इस्तेमाल किया तो यह नंबर तेजी से बढ़ भी सकता है। छह माह बाद दोबारा फॉलोअप करना होगा।
विज्ञापन
00
सवाल
मेरी उम्र 63 वर्ष है। आंखों में खुजली होती है और पानी निकलता है। एक आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी हो चुका है। इसके बाद से समस्या बनी रहती है। इसका क्या कारण हो सकता है।
- रश्मि रस्तोगी
जवाब
अगर माताजी का आंखों का ऑपरेशन हुआ है तो चश्मे का नंबर चेक कराना होगा। चश्मे से रोशनी पूरी नहीं है या नंबर बहुत पुराना है तो एक बार फिर नेत्र रोग विशेषज्ञ से सही नंबर लेना होगा। एंटी एलर्जिक और एंटीबायोटिक दवा भी चलेगी लेकिन चश्मा इस्तेमाल स समस्या खत्म हो जाएगी।
00
सवाल
मेरी उम्र 20 साल है। मेरी दाहिनी आंख में बहुत दर्द रहता है और जलन भी होती है। समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं।
- सरीबा सैफी, लाइनपार
जवाब
लक्षणों के मुताबिक ड्राई आइज की समस्या लग रही है। एक बार डॉक्टर को दिखाना होगा। आपका रिफ्रेक्शन होना जरूरी है जिससे चश्में के नंबर का पता चल सके।
00
सवाल
मेरी बेटी आठ साल की है और उसकी बाईं आंख बचपन से थोड़ी छोटी है। क्या इसका कोई उपाय किया जा सकता है। कुछ डॉक्टर्स ने कहा है कि कुछ नहीं हो सकता।
- माधव
जवाब
एक बार डॉक्टर से मिलकर परामर्श लें। कुछ जरूरी जांचें करने के बाद ही समाधान बताया जा सकेगा।
00
सवाल
मेरी उम्र 71 वर्ष है। अप्रैल में मैंने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद से आंख में कभी भी दर्द होने लगता है और लाली रहती है। दवा लगातार चल रही है। ऐसा क्यों हो रहा है।
- आदर्श कुमार, रामगंगा विहार
जवाब
ऑपरेशन के बाद बार-बार लाली आने के कई कारण हो सकते हैं। बिना जांच किए कारण बताना मुश्किल है। ऑपरेशन की फाइल, वर्तमान चश्मा, दवाओं के साथ डॉक्टर से मिलें।
00
सवाल
मेरी उम्र 40 साल है। मार्च में मेरा मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। अब तक आंख ठीक नहीं है। बहुत दर्द होता है और लाली रहती है। कुछ डॉक्टरों को मैंने दिखाया जिनका कहना है कि आंख में लेंस थैली के भीतर न डालकर ऊपर रख दिया है जिसके कारण समस्या आ रही है। मुझे क्या करना चाहिए, यह स्थिति ठीक हो सकती है या नहीं।
- सीमा सिंह, ठाकुरद्वारा
जवाब
काली पुतली फैला कर डिटेल्ड एक्जामिनेशन करना होगा। इसके बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं। लेंस थैली में है या थैली के बाहर लेकिन इससे हमेशा लाली हो यह जरूरी नहीं। ऑपरेशन के बाद लाली के कई कारण हो सकते हैं।