फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Extortion demanded from cloth merchant, case registered against two

Moradabad News: कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी, दो पर केस दर्ज

Sat, 17 Aug 2024 05:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 17 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from cloth merchant, case registered against two
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगी गई। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी दो बार रुपये वसूल चुका है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव लाकड़ी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मझोला के पुतली घर रोड पर वह कपड़े की दुकान चलाते हैं। पुतली घर रोड मिलक निवासी मनोज उर्फ चन्ना 8 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान पर आया और काउंटर पर तमंचा रखकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपये मांगने लगा। डर के कारण आरोपी को पांच हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि 12 अगस्त की शाम छह बजे एक बार फिर मनोज दुकान पर पहुंचा और 45 हजार रुपये की मांग करने लगा। सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इतनी बड़ी रकम देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी पांच हजार रुपये लेकर चला गया। 14 अगस्त को आरोपी मनोज उर्फ चन्ना एक बाद फिर अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया और रकम की मांग की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed