{"_id":"57db03484f1c1ba237d4756e","slug":"exporters-tense-gst-given-profit-or-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपोर्टर्स परेशान.. जीएसटी से फायदे होंगे या नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपोर्टर्स परेशान.. जीएसटी से फायदे होंगे या नुकसान
उमेश शर्मा/ अमर उजाला
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
GST BILL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स ने देशभर के निर्यातकों से जीएसटी पर उनके सुझाव मांगे हैं। निर्यातकों की ओर से आवाज उठती रही है कि जीएसटी का हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और हैंडीक्राफ्ट्स इंडस्ट्री इससे तबाह हो जाएगी।
पिछले दिनों मुरादाबाद पहुंचीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के सामने भी निर्यातकों ने ऐसी चिंताएं व्यक्त की थीं। ईपीसीएच को कुछ निर्यातकों ने जीएसटी पर अपने सुझाव भी भेजे हैं। इसके बाद ईपीसीएच ने निर्यातकों को एक चिट्ठी जारी कर हैंडीक्राफ्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े देशभर के निर्यातकों से जीएसटी पर सुझाव देने को कहा है।
निर्यातकों के सुझाव संकलित करने के बाद ईपीसीएच उन्हें स्टडी करेगा और फिर मंत्रालय के सामने रखेगा। पिछले दिनों जब केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी मुरादाबाद आई थीं तब कुछ निर्यातकों ने मंच से जीएसटी पर शंकाएं जताई थीं।
विज्ञापन
हालांकि सार्वजनिक मंच से निर्यातकों द्वारा जीएसटी का मुद्दा उठाना मंत्री को नागवार गुजरा था लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया था कि निर्यातकों की चिंताओं को समझेंगी और आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने यकीन दिलाया था कि केंद्र सरकार हैंडीक्राफ्ट्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।