{"_id":"57def76a4f1c1b1b0aa82b19","slug":"exporters-tense-due-to-new-york-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयार्क में धमाके से निर्यातकों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूयार्क में धमाके से निर्यातकों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 19 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयार्क में हुए धमाकों ने निर्यातकों में दहशत है। धमाके ठीक उसी जगह हुए हैं जहां सोमवार से न्यूयार्क होम फैशन मार्केट वीक की शुरू हो रही है। मुरादाबाद से कई निर्यातक फेयर में हिस्सा लेने गए हुए हैं। इस घटना के बाद से निर्यातकों में खौफ है। खतरे के साथ ही कारोबार को भी नुकसान होगा। वहीं न्यूयार्क में गए निर्यातकों के परिजनों में भी चिंता है।
न्यूयार्क के फिफ्थ एवेन्यू में न्यूयार्क होम फैशन मार्केट वीक 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें मुरादाबाद से करीब बीस निर्यातक हिस्सा लेने के लिए गए हुए हैं। फिफ्थ एवेन्यू के मार्ट में ही उदित अग्रवाल का भी शोरूम है। न्यूयार्क से उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम को करीब साढ़े आज बजे वह अपने शोरूम में ही थे।
तभी अचानक के धमाकों की आवाज आई। आवाज इतनी तेज थी कि लगा जैसे कान फट गए हो। जब तक कुछ समझ में आता तक तक भगदड़ मच गई। ऐसे में वे शोरूम छोड़कर भी नहीं जा सकते थे। लोग इधर उधर भाग रहे थे। मिनटों में ही पुलिस गाड़ियां पहुंच गई।
विज्ञापन
शोरूम बंद करके वे बाहर आए तो देखा कि शोरूम से करीब दो ढाई सौ मीटर की दूरी पर फोर्थ एवेन्यू में धमाके हुए हैं। इसके पीछे आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने पूरा इलाका कवर कर लिया। वहां किसी को जाने नहीं दिया।
हालांकि इसमें किसी जान नहीं गई, लेकिन दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से वहां फेयर शुरू हो रहा है। इन धमाके का असर फेयर पर पड़ेगा। लगता नहीं कि फेयर में बायर आएंगे।