{"_id":"68a4e67207abb2c4c806899a","slug":"exporters-sons-are-the-target-of-honey-trap-gang-name-of-a-young-woman-also-came-forward-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-712174-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हनी ट्रैप गिरोह के निशाने पर निर्यातकों के बेटे, एक युवती का नाम भी आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हनी ट्रैप गिरोह के निशाने पर निर्यातकों के बेटे, एक युवती का नाम भी आया सामने
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल के कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर रकम वसूलने वाला गिरोह के निशाने पर शहर के कई निर्यातकों के बेटे थे। पकड़ी गई युवती और उसकी एक अन्य सहेली लगातार बेटों से फोन पर संपर्क में थी। यह नंबर युवतियों को हेड कांस्टेबल और उसके साथी बाबर ने उपलब्ध कराए थे। आरोपियों की कॉल डिटेल से यह बातें सामने आई हैं। पुलिस बाबर और दूसरी युवती की तलाश में जुट गई है।
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी बिलाल ने कटघर थाने में रहमतनगर निवासी बाबर, फैसल, एक युवती और सिपाही मिर्जा रिजवान बेग के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि बाबर उसके घर आता जाता था। बाबर ने उसकी मुलाकात फैसल से कराई। इसके बाद दोनों ने 1200 रुपये लिए और 12 अगस्त को मुरादाबाद में एक युवती से मुलाकात कराई थी।
आरोपियों ने महिला के साथ बिलाल का अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपी युवती, फैसल और यूपी 112 पर तैनात सिपाही मिर्जा रिजवान बेग को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की तो पता चला कि शहर के कई निर्यातक के बेटे इनके निशाने पर थे। गिरोह के सदस्यों की योजना था कि कारोबारी और निर्यातक के बेटों को फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाएगी। आरोपी सिपाही और बाबर ने पकड़ी गई युवती और एक अन्य युवती को निर्यातक और कारोबारियों के बेटों के नंबर उपलब्ध करा दिया था। आरोपियों के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग में मिली है। जिसमें आगे किसी अन्य को फंसाने की योजना बना रहे थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बाबर की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट में पुलिस करेगी गिरोह पर कार्रवाई
मुरादाबाद। हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करने वाले गिरोह पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर थाने में सिपाही समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए गए हैं। इनका चौथा साथी बाबर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा सिविल लाइंस में बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाला दूसरा गिरोह है जबकि तीसरे गिरोह ने कटघर क्षेत्र में एक मौलाना को हनी ट्रैप में फंसाकर रकम वसूली थी। तीनों गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।