फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters raised the issue of house tax, roads and electricity before ministers

Moradabad News: निर्यातकों ने मंत्रियों के समक्ष हाउस टैक्स, सड़क और विद्युत का मुद्दा उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Exporters raised the issue of house tax, roads and electricity before ministers
मुरादाबाद। शहर के निर्यातकों ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से मुलाकात की। नगर निगम के हाउस टैक्स, सड़क और बिजली का मुद्दा उठाया। उप मुख्यमंत्री से निर्यातकों ने जीएसटी रिफंड के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में ईपीसीएच के वाइस चेयरमैन नीरज खन्ना, सीओए अवधेश अग्रवाल, एस के राष्ट्रीय सचिव विशाल अग्रवाल, ऑटम फेयर की अध्यक्षा प्रिया अग्रवाल ने मुलाकात की। इस दौरान निर्यातक अवधेश अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष जीएसटी के होने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही नगर निगम के हाउस टैक्स, प्रदूषण, लेबर और अग्निशमन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उप मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इसके पहले निर्यातकों ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रिया अग्रवाल को ईपीसीएच की तरफ से फेयर कमेटी का अध्यक्षा बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। निर्यातकों ने नगर विकास मंत्री को ईपीसीएच द्वारा फरवरी माह में ग्रेटर नोयडा में आयोजित होने वाले फेयर में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने फेयर में आने का वादा किया। निर्यातकों ने कहा है कि नगर निगम मनमाने तौर पर हाउस टैक्स वसूल रहा है। विद्युत के टूटे तार और खंभे पड़े हुए हैं। अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर मेयर विनोद अग्रवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से आज नहीं हो सकी मुलाकात
हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि निर्यातक मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन आज मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed