फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters raised the demand for widening of the service road below the ROB.

Moradabad News: निर्यातकों ने आरओबी के नीचे सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग उठाई्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Exporters raised the demand for widening of the service road below the ROB.
मुरादाबाद। पंडित नगला बाईपास स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के आस पास के निर्यातकों ने सर्विस रोड को चौड़ा करने की मांग की है। बताया कि उनकी फैक्टरियों में कंटेनर आते हैं। इस वजह से रोड संकरा होने पर निर्यातकों के समक्ष गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। निर्यातकों की बातों को सुनकर सेतु निगम के अधिकारी पशोपेश में पड़ गए।
विज्ञापन

पंडित नगला बाईपास पर 102 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माणाधीन है। इस पुल के इर्द- गिर्द निर्यातकों की 15 फैक्टरियां मौजूद हैं। पुल चौड़ा होने के कारण निर्यातकों के सामने कंटेनर के आवागमन को लेकर बड़ी समस्या पैदा हो गई है। इस मामले में समस्या जानने के लिए सेतु निगम ने स्थानीय निर्यातकों की बैठक एमडीए कार्यालय में बृहस्पतिवार की दोपहर बुलाई थी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे, एमडीए सचिव पंकज वर्मा, सेतु निगम के एमडी शशिकांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान निर्यातक सौरभ मित्तल ने कहा कि सड़क चौड़ी होने के कारण निर्यातकों ने इस रोड पर फैक्टरियां स्थापित कीं थीं। अब आरओबी का निर्माण होने के कारण सड़क संकरी हो गई है। यहां फैक्टरियों में कंटेनर आते रहते हैं। उत्पादों की डिमांड आने पर विदेशी बायर्स फैक्टरियों को देखने के लिए आते हैं। सड़क संकरी होने पर कंटेनर घूम नहीं पाएंगे। विदेशियों के सामने उनकी साख पर सवाल खड़ा होगा। निर्यातक नगर निगम को उसी आधार पर टैक्स देते हैं। इसी प्रकार निर्यातक निखिल खन्ना ने कहा कि रोड कम से कम 30 फीट चौड़ी होनी चाहिए। विद्युत लाइन को ऊंचा करने के लिए यहां मोनो पोल लगाया जाना चाहिए ताकि कम जगह घेर सके। पेट्रोल पंप मालिक बबलू ने टावर लगाने की मांग की। इधर मेयर के भतीजे एवं निर्यातक कुनील अग्रवाल का कहना है कि सड़क चौड़ी होनी चाहिए। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना था कि सड़क चौड़ी होने पर फैक्टरियों को पीछे करना होगा। निर्यातकों का कहना था कि यदि फैक्टरियों की जमीन सड़क में गई तो मुआवजा सेतु निगम को देना पड़ेगा। बैठक में निर्यातक तनवीर सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना था कि इस मामले में एक प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर ही सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed