फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   exporters discous on magre issues in EPCH meeting

शासन दे रियायत तो आगे बढ़े निर्यात

Sun, 20 Dec 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 20 Dec 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
exporters discous on magre issues in EPCH meeting
ईपीसीएच (एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल आफ हैंडीक्राफ्ट) की ओर से कराए गए सिंपोजियम में निर्यातकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और उसके समाधान पर मंथन किया गया। निर्यातकों ने साफ शब्दों में कहा कि शासन चाहता है कि निर्यात बढ़े तो उसे निर्यातकों को रियायतें और सहूलियतें देनी होगी।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि माइक्रो, स्माल, मिडिल इंडस्ट्री (एमएसएमई) मंत्री नितिन अग्रवाल रहे। सिंपोजियम में निर्यात से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। होटल होलीडे रीजेंसी में कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश भर से होने वाले निर्यात की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



जिसमें मुरादाबाद के योगदान और पिछले सालों में हुई वृद्धि की रिपोर्ट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फार हैंडीक्राफ्ट के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने प्रस्तुत की। इसके बाद पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार सभी विभाग से जुड़ी समस्याओं का उठाया गया। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए यूपीएसआईडीसी का रीजनल आफिस मुरादाबाद में खोले जाने की प्रस्ताव दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस का मुद्दा गूंजा
निर्यातकों की सबसे बड़ी समस्याओं में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिस और फैक्ट्रियों को बंद करने के आदेश रहे। निर्यातकों ने मांग रखी कि एनजीटी की सख्ती के कारण शहर के अंदर की फैक्ट्रियों को देर सवेर बाहर ले जाना ही तो उसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से छूट होनी चाहिए।



जो नए नियम आए हैं उसके अनुरूप एक इंडिस्ट्रियल एरिया बनाया जाए जहां छोटे छोटे प्लाट भी आवंटित हों। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मिलने वाली एनओसी का समय बढ़ाने, केवल पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर ही कार्य करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed