फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporter's car crushes two friends riding a scooter, death

Moradabad News: निर्यातक की कार ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Exporter's car crushes two friends riding a scooter, death
मुरादाबाद। दीपावली पर्व पर कांशीराम नगर स्थित काली मंदिर में पूजा कर लौट रहे स्कूटी सवार नीरज (27) और अर्नव (25) को सोनकपुर ओवरब्रिज पर कार ने रौंद दिया। कार दूर तक स्कूटी सवारों को घसीटते हुए लेकर गई थी। दोनों की मौत हो गई। पुलिस की जांच में आया कि दोनों दोस्तों को रौंदने वाली कार एक निर्यातक की थी। पुलिस इस मामले में निर्यातक के चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल 24 परगना उत्तरी के मूल निवासी असीम कुमार मित्रा रेलवे चीफ लोको इंस्पेक्टर हैं। वह परिवार के साथ कांठ रोड स्थित गौर ग्रेसियस पाॅश कालोनी में रहते हैं। असीम मित्रा ने बताया कि रविवार की रात उनका बेटा अर्नव मित्रा अपने दोस्त नीरज आर्या निवासी शाहपुर तिगरी के साथ स्कूटी पर सवार होकर कांशीराम नगर स्थित कालीमंदिर में पूजा करने गया था। उनके साथ दूसरे वाहन पर उनका छोटा बेटा अनिरुद्ध मित्रा और उसका दोस्त भी था। स्कूटी नीरज आर्या चला रहा था और उसके पीछे अर्नव बैठा था।
विज्ञापन

दोनों आते समय सोनकपुर पुल पर रुक गए। दोनों फकीरपुरा की तरफ से स्कूटी पर सवार होकर जैसे ही 12 बजकर 10 मिनट पर घर की तरफ निकले। सोनकपुर ओवर ब्रिज पर कांठ रोड की तरफ से आ रही फार्चूनर ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। कार काफी दूर तक दोनों को घसीटते हुए ले गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पीछे से अर्नव का भाई अनिरुद्ध आ रहा था। उसने जैसे ही अपने भाई को खून से लथपथ देखा रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे वाहन को रोककर अनिरुद्ध अपने भाई को कासमास अस्पताल लेकर गया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने अर्नव को भी मृत घोषित कर दिया। असीम मित्रा ने बताया कि जिस कार से हादसा हुआ है। वह एक एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक राहुल सिंह की है। नीरज के पिता बीआर आर्या रेलवे से अवकाश प्राप्त हैं।


अर्नव शराब फैक्टरी में नौकरी ज्वाइन करने वाला था
सड़क हादसे के शिकार अर्नव और नीरज दोनों दोस्त थे। अर्नव की नौकरी रामपुर स्थित शराब फैक्टरी में लग गई थी। इसी महीने उसको कार्यभार ग्रहण करना था, लेकिन काल ने ऐसा खेल खेला कि वह दुर्घटना का शिकार हो गया। पिता यही बात कहते कहते फफक पड़े। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुर्घटना की जांच कर मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल का कहना है कि फार्चूनर कार निर्यातक का चालक चला रहा था। इस मामले में पुलिस चालक की तलाश कर रही है। उसे शीघ्र की गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed