{"_id":"67fac1472aadb3ed7d0d6978","slug":"exporters-busy-preparing-for-greater-noida-fair-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-621193-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रेटर नोएडा फेयर के लिए तैयारियों में जुटे निर्यातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रेटर नोएडा फेयर के लिए तैयारियों में जुटे निर्यातक
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमेरिका-चीन टैरिफ के बीच ग्रेटर नोएडा में 16 अप्रैल से शुरू हो रहे हैंडीक्राफ्ट फेयर की तैयारियों में निर्यातक जुटे हैं। फेयर में पीतलनगरी के उत्पादों के लगभग एक हजार स्टॉल लगेंगे। इसमें अमेरिका, यूएई के अलावा अन्य देशों के खरीदारों को आमंत्रित किया गया है।
ईपीसीएच के पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा एक्सपो को भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। फेयर में स्टॉल लगाने के लिए उत्पाद 15 अप्रैल तक पहुंचेंगे। पीतलनगरी के निर्यातकों ने फेयर के लिए नए डिजायन के फर्नीचर, होम डेकोरेटिव उत्पाद, पीतल, शीशे, पत्थर के उत्पाद तैयार कराए हैं। विदेशी खरीदारों को बुलाने के लिए ईपीसीएच के उपाध्यक्ष नीरज खन्ना काफी दिनों से जुटे हुए हैं।
सीओए अवधेश अग्रवाल का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ की छूट मिलने के कारण विदेशी खरीदारों के बड़ी संख्या में आने की संभावना है। आईएचजीएफ फेयर रिसेप्शन कमेटी का उपाध्यक्ष कमल किशोर वाष्र्णेय को बनाया गया है। फेयर में दक्षिणी राज्यों के भी स्टाॅल लगेंगे।