फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   exporter meet urban devlopment minister ashutosh tondon for revice tax

नगर विकास मंत्री से मिले निर्यातक, टैक्स निर्धारण में बदलाव की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 03:07 AM IST
विज्ञापन
exporter meet urban devlopment minister ashutosh tondon for revice tax
सर्किट हाउस में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को ज्ञापन देते निर्यातक। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, यस के चेयरमैन विशाल अग्रवाल और लघु भारती के अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में निर्यातकों ने मुलाकात की और टैक्स निर्धारण में बदलाव की मांग की। साथ ही संगठनों और निर्यातकों ने मांग पत्र सौंपे।
विज्ञापन

एमएचईए व यस के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर विभिन्न मांगें रखीं। कहा कि टैक्स निर्धारण 5 वर्ष के लिए हो न कि एक वर्ष के लिए। इसके अलावा पांच वर्ष पश्चात दस प्रतिशत की दर से वृद्धि कि जाए, निर्यात यूनिट्स के लिए वर्तमान दरों का 50 प्रतिशत शुल्क लिया जाए। नगर निगम कर्मचारियों की ओर से निर्यातकों व सभी करदाताओं के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाए व कर वसूली को पारदर्शिता के साथ वसूला जाए। साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया की अप्रोच रोड नाली व स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया और नगर निगम की गाड़ियों में कूड़े को ढककर ले जाया जाए। मंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में महासचिव अवधेश अग्रवाल, कानूनी सलाहकार नजमुल इस्लाम, प्रेमवीर सिंह, नबील अहमद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा यस के चेयरमैन विशाल अग्रवाल, गगन दुग्गल, पुनीत आर्या शामिल रहे। मंत्री को स्मृति के रूप हनुमान जी की मूर्ति भेंट की।
विज्ञापन

मंत्री से वार्ता करते हुए लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, महासचिव रचित अग्रवाल, अजय गुप्ता, अनुशेष सिंह, अतुल भूटानी, अमित अग्रवाल, हेमंत जुनेजा, शरद बंसल, गौरव ने कहा कि नगर निगम मुरादाबाद का निर्धारण वसूली के नाम पर उद्यमियों और व्यापारियों का उत्पीड़न विभाग के द्वारा चरम सीमा पर किया जा रहा है, जिसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। शहर में सड़कों पर गड्ढे हैं और सीवर लाइन पर मेनहोल खुले होने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नगर निगम की वेबसाइट ठीक कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed