{"_id":"68ffe24b32bb060db20b9085","slug":"exporter-attacked-by-employees-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-758644-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निर्यातक पर कर्मचारियों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निर्यातक पर कर्मचारियों ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के मनोहरपुर में फर्म में निर्यातक पर कर्मचारियों ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नया मुरादाबाद निवासी अभय सहगल की मनोहरपुर में फर्म है। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां शिवम ठाकुर, अभय ठाकुर, पंकज ठाकुर, सोनल ठाकुर पहुंच गए।
अभय सहगल ने बताया कि शिवम हमारा पुराना कर्मचारी है लेकिन दिवाली के आस पास फर्म में काम अधिक होने पर वह फर्म नहीं आया था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसने अपने अन्य परिजनों और साथियों को भी बुला लिया था। अभय सहगल ने बताया कि कर्मियों की लापरवाही की वजह से नुकसान हो गया।
विज्ञापन
समय से काम पूरा नहीं हो पाया था। इस बात को लेकर कर्मचारियों को समझा रहे थे तभी शिवम और उसके साथ आए अन्य कर्मचारियों ने निर्यातक और उनके पिता के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज और मारपीट करने लगे। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। ब्यूरो