{"_id":"589643584f1c1b953fe824d7","slug":"exporter-also-lost-money-in-online-thagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन ठगी में एक्सपोर्टर व्यापारी ने भी गंवाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन ठगी में एक्सपोर्टर व्यापारी ने भी गंवाई रकम
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 05 Feb 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट के जरिये घर बैठे मोटी कमाई का लालच देकर लाखों लोगों के करोड़ों रुपये ठगने वाली नोएडा की एबलेज इंफा सोल्यूशन कंपनी में मुरादाबाद के किराना व्यापारी और एक्सपोर्टर ने भी अपनी रकम गंवा दी। दोनों से बुद्घि विहार के एक प्रॉपर्टी डीलर ने रकम लगवाई थी।
एक्सपोर्टर ने अपने परिवार के पांच लोगों के नाम से एकाउंट खुलवा लिए। इन लोगों ने दस दिन कार्य भी किया। लेकिन नोएडा में कंपनी का मास्टर माइंड पकड़ा गया तो मुरादाबाद का एजेंट मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पीड़ित लोगों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ठगी का शिकार हुआ किराना व्यापारी संजीव शर्मा और एक्सपोर्टर अतहर सुल्तान सिविल लाइंस के जिगर कालोनी में रहते हैं। संजीव कुमार ने बताया कि बुद्घि विहार निवासी प्रोपर्टी डीलर 30 दिसंबर 2016 को उनके पास आया। उसने एक बिजनेस के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
कहा कि नोएडा की एक आईटी कंपनी अपने पोर्टल पर उत्पादों का प्रोमोशन करती है। जिसकी साइड पर लिंक लाइक करने पर रुपये देते हैं। प्रोपर्टी डीलर ने पूरा प्लान भी समझाया। इसके बाद उसने अपने और अपने परिवार के लोगों के एकाउंट भी दिखाए।
इन एकाउंटों में एबलेज इंफॉ सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी ने बताया कि एक एकाउंट पर 57507 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद एक दिन में मात्र एक घंटे कंपनी की आईडी पर लिंक लाइक करने होंगे। जिसमें प्रति दिन 600 रुपये मिलेंगे।
जिसमें से 40 रुपये अपनी अपने लिए काट लेगी। एक साल तक ये रकम मिली रहेगी। प्रोपर्टी डीलर के झांसे में संजीव कुमार ने अपने और अतहर हुसैन ने अपने, अपनी पत्नी, बेटी और भाई और एक रिश्तेदार के एकाउंट खुलवा दिए। सभी ने करीब 345036 रुपये कंपनी के एकाउंट पर जमा कर दिए।
दस दिन तक सभी लोगों ने पोर्टल पर कार्य किया। लेकिन रकम नहीं आई। दो फरवरी को जब कंपनी के डायरेक्टर अनुभव मित्तल की गिरफ्तारी की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी प्रोपर्टी डीलर से संपर्क करना चाहा। लेकिन तब से उसका मोबाइल बंद है। दोनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।