फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Explosive substance recovered in joint raid of NIA and UP ATS in amroha

एनआईए और यूपी एटीएस की संयुक्त छापेमारी में तमंचे-विस्फोटक पदार्थ बरामद, दो से पूछताछ

Sat, 19 Jan 2019 02:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
Explosive substance recovered in joint raid of NIA and UP ATS in amroha
अमरोहा में एनआईए की टीम - फोटो : अमर उजाला

एनआईए और एटीएस की संयुक्त छापेमारी के दौरान संदिग्धों से भारी मात्रा में अवैध तमंचे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। इसके बाद एनआईए जिले में अब तक चार बार छापेमारी कर चुकी है। अब तमंचे और विस्फोटक सामग्री तैयार करने वाले निशाने पर हैं। एनआईए कभी भी बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों की धरपकड़ कर सकती है। एनआईए गंधक बेचने वाले दो भाइयों से पूछताछ कर चुकी है। जबकि अन्य कई लोग रडार पर हैं।

विज्ञापन


26 दिसंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और यूपी एटीएस ने सुयंक्त रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापेमारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना निवासी सरगना मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। जबकि टीम ने दिल्ली के जाफराबाद, हापुड़, समेत अन्य कई जगह से छह और संदिग्धों को पकड़ा था।
विज्ञापन


एनआईए ने इनके कब्जे से अवैध तमंचे, पिस्टल, टाइमर, बम, लैपटॉप, मोबाइल, संदिग्ध रॉकेट लांचर, आईएसआईएस के झंडे और विस्फोटक सामग्री बरामद होने का दावा किया था। फिलहाल सभी संदिग्धों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। टीम ने हापुड़ और मेरठ से भी दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जबकि इसी क्रम में मॉड्यूल सरगना मुफ्ती सुहैल और हापुड़ के मुफ्ती शाकिब के संपर्क में रहे गुफरान को भी हिरासत में ले लिया है। अब जनपद में अवैध तमंचे और विस्फोटक सामग्री तैयार करने वाले अपराधी एनआईए के निशाने पर हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक एनआईए स्थानीय पुलिस की मदद से कभी ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed