फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Explaining the problem, embezzling Rs 10 lakh, sued eight

Moradabad News: परेशानी बता 10 लाख रुपये हड़पे, आठ पर मुकदमा

Wed, 22 Jan 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 22 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Explaining the problem, embezzling Rs 10 lakh, sued eight
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव कालाझांडा निवासी गुड्डू उर्फ चंद्रहास ने गांव आलियाबाद पिपली उमरपुर निवासी आठ लोगों पर परेशानी बताते हुए 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि डिलारी के गांव आलियाबाद पिपली उमरपुर में उसकी ससुराल है। जिससे उसकी गांव आलियाबाद पिपली उमरपुर निवासी शौकीन से पहचान थी। बताया कि 8 अगस्त 2021 को शौकीन और उसके परिवार के साइमिन, दानिश, गुलजार, वसीम, बाबू, हसमुद्दीन और नफीस उसके घर पर आए और परेशानी बताते हुए उससे 10 लाख रुपये उधार मांगे। साथ ही एक माह में रुपये वापस करने का वादा किया। जिस पर उसने रुपये दे दिए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने उसे रुपये वापस नहीं किए। जिस पर उसने पंचायत बुलाई तो आरोपियों ने अपना दो मंजिला मकान और दस बीघा जमीन देने की बात कही। 20 दिसंबर 2022 को मकान और जमीन का इकरारनामा उसके नाम कर दिया। लेकिन बाद में जमीन दूसरे को बेच दी। उसे जानकारी हुई तो 4 दिसंबर 2024 को फोन कर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed