फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Expect traffic jams from Jama Masjid to the Tajpur Bridge route as evening sets in.

Moradabad News: शाम होते ही जामा मस्जिद से ताजपुर पुल मार्ग तक झेलिए जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Expect traffic jams from Jama Masjid to the Tajpur Bridge route as evening sets in.
मुरादाबाद। जामा मस्जिद चौराहे से ताजपुर पुल तक रोजाना जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। शुक्रवार को शाम 7:30 बजे जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन जाम लगता है। सड़क किनारे ठेले, दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान और बढ़ता अतिक्रमण यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहा है। हालत यह है कि शाम चार बजे से रात आठ बजे तक वाहन चालकों को जाम का सामान करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अस्थायी दुकानदारों ने काफी जगह घेर रखी है। कई दुकानों के बाहर सामान फैला होने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। दोपहिया, ई-रिक्शा, कार और बड़े वाहन आमने-सामने आने पर लंबा जाम लग जाता है। सबसे ज्यादा स्थिति शाम के समय में खराब हो जाती है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि हमारी मांग है कि प्रशासन अभियान चलाकर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
स्थानीय लोगों ने कहा
जामा मस्जिद से ताजपुर पुल तक रोजाना जाम लगता है। यहां से शाम को निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को जल्द अतिक्रमण हटाना चाहिए।
-मोहम्मद जुल्फीकार, स्थानीय निवासी
सड़क के दोनों तरफ ठेले और दुकानों के बाहर रखे सामान से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इससे ग्राहकों और व्यापारियों के साथ आने-जाने वालों को भी परेशानी होती है।
-मोहम्मद आमीर, स्थानीय निवासी
-जामा मस्जिद मार्ग पर ई-रिक्शा, बाइक और चार पहिया वाहन एक साथ फंस जाते हैं। कई बार 20-25 मिनट तक जाम में खड़ा रहना पड़ता है। आए दिन यही स्थिति बनी रहती है।

-अनवर वारसी, स्थानीय निवासी
-जाम की वजह से समय खराब होता है और कई बार जरूरी काम भी प्रभावित हो जाते हैं। जाम की समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की गई है।
-शहनवाज हुसैन, स्थानीय निवासी
-कई बार शिकायत के बावजूद सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस अभियान नहीं चलाया गया। जब तक नियमित कार्रवाई नहीं होगी, लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ेगा।
-साजिद मंसूरी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed