फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exhibition of handicraft products of Brass City organised at Spring Fair

Moradabad News: स्प्रिंग फेयर में पीतलनगरी के हस्तशिल्प उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of handicraft products of Brass City organised at Spring Fair
मुरादाबाद। यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित स्प्रिंग फेयर इंटरनेशनल में लगाए गए ईपीसीएच इंडिया पवेलियन में पीतलनगरी के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। ईपीसीएच के पदाधिकारियों ने बताया कि खरीदार फर्नीचर, घरेलू सजावटी सामान खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा यहां पर होम टेक्सटाइल एवं फर्निशिंग, कागज से बने सजावटी उत्पाद और फैशन एक्सेसरीज आदि भी प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

ईपीसीएच इंडिया पवेलियन का उद्घाटन भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय में हथकरघा डीसी डॉ. एम बीना ने किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों में हस्तशिल्प निर्यात को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने यूके के बाजार की विविधता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और यूके के बीच आर्थिक एवं व्यापार समझौता होने से निर्यातकों को बड़े आर्डर मिलने शुरू हो जाएंगे। ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एक्सपो बाजार में खरीदारों और निर्यातकों के बीच सीधा संवाद होगा। जस्ट इन टाइम बिजनेस मॉडल ने पूरे सप्लाई चेन मैनेजमेंट को आसान बना दिया है। कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम दुनिया के उन प्रमुख बाजारों में से एक है। जहां पर पीतलनगरी के हस्तशिल्प उत्पादों के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। इस मौके पर अमन बंसल, निपुण पांडे, राजेश जैन, सुमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed