फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Executive Engineer gave orders to remove dilapidated and useless pillars

Moradabad News: अधिशासी अभियंता ने दिए जर्जर और बेकार खंभों को हटवाने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineer gave orders to remove dilapidated and useless pillars
कांठ। नगर पंचायत कांठ क्षेत्र में बिजली जर्जर खंभों को हटवाने के आदेश एसडीओ बिजली कांठ सचिन रस्तोगी को दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कांठ नगर से होकर निकल रहे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग का अभी चौड़ीकरण कार्य हुआ है। जिसके बाद बिजली के तमाम खंभे चौड़ीकरण के कारण सड़क की जद में आ गए हैं। इनमें तमाम खंभे ऐसे हैं, जिन पर न तो बिजली की लाइनें हैं और न ही कभी इन खंभों को प्रयोग में लिया जाता है। यह मार्ग की सुंदरता को भी ग्रहण लगा रहे हैं। साथ ही ऐसे भी तमाम खंभें हैं, जो गिराऊ और जर्जर हालत में हैं। पिछले दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष कांठ इकबाल आलम ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता बिजली देवेंद्र कुमार को पत्र देकर ऐसे खंभों को हटवाने की मांग की थी जो निष्प्रयोग हैं। उन्होंने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के साथ ही उनके नगर पंचायत क्षेत्र में ऐसे सभी खंभों को हटवाने के लिए कहा था जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के पत्र पर अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार एसडीओ कांठ सचिन रस्तोगी को इस संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed