फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   exclusive : corona infected patients gave the infection to their children

एक्सक्लूसिवः अपनों से नहीं प्यार, संक्रमण फैलाकर बच्चों को बना रहे बीमार

Sun, 13 Sep 2020 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
exclusive : corona infected patients gave the infection to their children
प्रतीकात्मक तस्वीर

होम आइसोलेट मरीजों की लापरवाही उनके अपने ही परिवारों पर भारी पड़ रही है। परिवार में कमजोर इम्युनिटी वाले सदस्यों के साथ बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 16 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बच्चों को संक्रमण अपनों ने ही दिया है। बच्चों के अलावा बुजुर्ग संक्रमण की चपेट में आने के बाद अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार ने बिना लक्षणों वाले मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा देने के साथ कड़े मानक भी बनाए हैं। मरीज मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। गंभीर लक्षण नहीं उभरने से कोरोना संक्रमण को हल्के में ले रहे हैं। उनकी लापरवाही से परिवार के उम्र दराज, गर्भवती महिलाएं और बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


विगत एक सप्ताह में ही 16 बच्चों के संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है। इनमें अधिकतर की उम्र दस साल से नीचे है। यह आंकड़ा सिर्फ आरटीपीसीआर सैंपलिंग का है। रैपिड एंटीजन के सैंपल इसमें शामिल नहीं हैं। बच्चों का इम्यून सिस्टम सामान्य लोगों की तुलना में कमजोर होता है। इसके अलावा बच्चों के संक्रमण के फैलाव का वाहक बनने की आशंका बढ़ गई है। लक्षण नहीं उभरने से बच्चे शाम को घरों के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलते हैं। ऐसे में संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रोटोकाल मानकों की अनदेखी करने वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ

एक सप्ताह में आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आए बच्चे
- छह सितंबर: मान नगर से सात साल का बच्चा पॉजिटिव आया
- छह सितंबर: गांधी नगर से चार साल की बच्ची संक्रमित आई
- छह सितंबर: सराय कोतवाली से 10 साल का बच्चा पॉजिटिव मिला
- छह सितंबर: बुद्धि विहार से 11 साल का बच्चा संक्रमित आया
- सात सितंबर: हनुमान मंदिर के पास से 13 साल का किशोर संक्रमित मिला
- सात सितंबर: सुंदरपुर से आठ साल की बच्ची कोरोना मरीज मिली
- सात सितंबर: हनुमान मंदिर शिवपुरी से तीन साल का बच्चा पॉजिटिव मिला
- आठ सितंबर: साहपुर से 12 साल का बच्चा संक्रमित मिला
- आठ सितंबर: काशमपुर कांठ से छह साल का बच्चा पॉजिटिव मिला
- आठ सितंबर: बुद्धि विहार से छह साल की बच्ची संक्रमित मिली
- आठ सितंबर: मिलन विहार से दो साल की बच्ची संक्रमित
- आठ सितंबर: राम गंगा विहार से 12 साल का बच्चा पॉजिटिव
- नौ सितंबर: बुद्धि विहार से चार साल का बच्चा संक्रमित मिला
- नौ सितंबर: स्टेशन रोड बिलारी से 14 साल का किशोर पॉजिटिव आया
- 11 सितंबर: दीनदयाल नगर में चार साल का एक बच्चा पॉजिटिव निकला
- 11 सितंबर: दीनदयाल नगर से चार साल की बच्ची संक्रमित मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed