{"_id":"6251d0c8926ef81eb674a77e","slug":"examination-incharge-of-bs-inter-college-arrested-city-news-mbd424230452","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएस इंटर कॉलेज का परीक्षा प्रभारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएस इंटर कॉलेज का परीक्षा प्रभारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बीएस इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी भूदेव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सॉल्वर गैंग पकड़े जाने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही इंटर कॉलेज से उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र निकालकर डिग्री कॉलेज में सॉल्वरों तक पहुंचाए थे। उसने इस मामले से जुड़े पांच और नाम बताए हैं। जिसमें बीएस इंटर कॉलेज का एक शिक्षक, दो क्लर्क, एक चपरासी और भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज का एक चपरासी शामिल था। जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई।
सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह कुंआखेड़ा स्थित भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में पुलिस टीम ने छापा मारकर सॉल्वर गैंग पकड़ा था। यहां सॉल्वरों से हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की कॉपियां लिखवाई जा रही थीं। इस मामले में ठाकुरद्वारा थाने में भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम सिंह, बीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार समेत तीस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब तक इस मामले में 25 आरोपी जेल और तीन नाबालिग राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेजे जा चुके हैं।
सॉल्वर गैंग पकड़े जाने के बाद बीएस इंटर कॉलेज का परीक्षा प्रभारी भूदेव फरार हो गया था। शनिवार शाम पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे बीएस इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक एवं परीक्षा प्रभारी भूदेव को ठाकुरद्वारा- काशीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूदेव ठाकुरद्वारा के लालपुर गोसाई गांव निवासी है। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ही बीएस इंटर कॉलेज से उत्तर पुस्तिकाएं और अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र निकाला था और उसने ही व्हाट्सएस के जरिये प्रश्नपत्र भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में पहुंचाया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में ये भी बताया है कि उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र निकालने में बीएस इंटर कॉलेज के एक शिक्षक, दो क्लर्क और एक चपरासी ने मदद की थी, जबकि इस मामले में भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज का एक चपरासी भी शामिल है। सीओ ने बताया कि आरोपी द्वारा बताए गए नामों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी की गिरफ्तार की जाएगी।