फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   exam conduct after senitization and thermal screening

विवि परीक्षाएं : सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हुई परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
exam conduct after senitization and thermal screening
केजीके कालेज में रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : CITY
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। केजीके कालेज में बुधवार को सैनिटाइजेशन के बाद परीक्षा कराई गई। मंगलवार को कालेज प्रशासन ने बजट का अभाव होने की बात कहकर बिना सैनिटाइजेशन के ही परीक्षा कराई थी। अमर उजाला अखबार में बुधवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद कालेज प्रशासन हरकत में आया। परीक्षा प्रभारी का कहना है कि मशीन खरीदने के बाद परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया है।

स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू हो गई हैं। बुधवार को केजीके कालेज में सुबह की पाली में पंजीकृत 45 विद्यार्थियों में 43 उपस्थित रहे और शाम को 76 विद्यार्थियों में से 75 ने परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुधवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा कालेज की रख-रखाव के मद से सैनिटाइजर खरीदने की अनुमति दी गई है। इसके बाद मशीन खरीदी और कालेज परिसर व परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया है। अब परीक्षा से पहले परीक्षा कक्षों में सैनिटाइजर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed