फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ex mla mukul upadhyay relative killed in Aligarh

पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय के साढ़ू का सगे भाई ने किया कत्ल, रॉड मारकर उतारा मौत के घाट

Mon, 17 Jun 2019 01:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
ex mla mukul upadhyay relative killed in Aligarh
मृतक सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ महानगर के प्रमुख हार्डवेयर कारोबारी घराने से ताल्लुक रखने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा (30) की रविवार देर रात सिर में पंखे के स्टैंड की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप सगे बड़े भाई बजरंग दल में जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिषेक शर्मा उर्फ  चंचल पर है।

विज्ञापन


 हत्या के मूल में दोनों भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद बताया गया है। खास बात यह है कि मृत सौरभ शर्मा पूर्व एमएलसी व वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल उपाध्याय के सगे साढ़ू थे। इस खबर पर पुलिस प्रशासनिक अमले में भी अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी, एसपी सिटी सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी थी, जबकि एक टीम आरोपी की तलाश में भागदौड़ कर रही थी।
विज्ञापन


सासनी गेट के जयगंज पीली कोठी निवासी महंत चंद्रशेखर शर्मा का हार्डवेयर एक्सपोर्ट का पुराना और बड़ा काम है। इनकी एक फैक्ट्री जयगंज में पुराने घर के पास है, जबकि एक फैक्ट्री तालानगरी औद्योगिक एरिया में है। चंद्रशेखर शर्मा औद्योगिक एसोसिएशन के पूर्व में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पांच बेटों में चार विवाहित थे, जिनमें चौथे नंबर के सौरभ शर्मा की शादी पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मुकुल उपाध्याय की साली लिली पाठक पुत्री प्रकाश पाठक निवासी रामलीला मैदान हाथरस संग हुई थी। पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार कुछ समय पहले तक तो चंद्रशेखर के सभी बेटे पिता के कारोबार में ही हाथ बंटाते आ रहे थे। मगर अब कुछ समय से सौरभ और उसके सबसे बड़े भाई अभिषेक शर्मा उर्फ  चंचल में बंटवारे को लेकर विवाद होने लगे थे। 

ex mla mukul upadhyay relative killed in Aligarh
मृतक सौरभ शर्मा की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
सौरभ और उसकी पत्नी लिली का चंद्रशेखर पर आरोप था कि वह अपना पूरा कारोबार व संपत्ति सबसे बड़े बेटे अभिषेक को ही सौंपते जा रहे हैं। कुछ माह पहले घर में विवाद हुआ था, उस समय सौरभ की सास भी यहां आई थीं और सार्वजनिक रूप से तय होने पर चंद्रशेखर शर्मा ने सौरभ को 20 लाख रुपये देकर जयगंज वाले हिस्से में ही ताले का काम शुरू कराया था। 

वह घर में ही परिवार से अलग भी रहने लगा था। पुलिस के अनुसार इसके बाद भी दोनों भाइयों में मतभेद कम नहीं हो रहे थे। सौरभ का कहना रहता था कि जो रकम मिली है, वह बेहद कम है, जबकि बड़े भाई ने काफी बड़ा हिस्सा पिता से ऐंठ रखा है। रविवार रात करीब 9 बजे इसी विवाद के चलते अभिषेक सौरभ के पास उसके घर के पास ही बने कारखाने पर पहुंचा। 

जहां दोनों भाइयों में विवाद हुआ। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी अभिषेक अपने साथ लेकर गया था। जहां विवाद के दौरान दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने उसे वहां पड़ी मिली पंखे के स्टैंड की रॉड सिर में मार दी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा और आरोपी व उसके साथ आया युवक वहां से भाग गए। 

इस सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी अभिषेक आदि भी पहुंच गए। रोती बिलखती पहुंची सौरभ की पत्नी लिली खुलकर अपने ससुर पर बड़े बेटे अभिषेक का पक्ष लेने व अभिषेक पर हत्या करने का आरोप लगा रही थी।

यह हत्या दो भाइयों के बीच रकम के बंटवारे को लेकर हुई है। बड़े भाई अभिषेक ने छोटे भाई सौरभ को सिर में पंखे के स्टैंड से चोट पहुंचाकर मारा है। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
- आकाश कुलहरि, एसएसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed