फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Every second youth coming out infected in the district

जिले में हर दूसरा युवा निकल रहा संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Every second youth coming out infected in the district
केसीएम स्‍क्‍ूल के सामने कोरोना की जांच करवाते पुलिस के जवान।अमर उजाला
मुरादाबाद। जिले में इस लहर में कोरोना वायरस युवाओं को निशाना बना रहा है। जिले में रविवार तक मिले 4443 संक्रमित मरीजों में आधे से अधिक 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग वाले शामिल हैं। जिले में अभी तक मिले संक्रमितों में हर दूसरा मरीज युवा निकल रहा है। वहीं 94 बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में संक्रमण को लेकर और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण ने हाहाकार मचा दिया था। अप्रैल और मई में संक्रमण अपने उफान पर रहा। इसके बाद गिरावट आई। संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ गई। लेकिन बीते साल 23 दिसंबर को कोरोना संक्रमण ने फिर पलट वार किया। दो संक्रमित मरीज मिले। इसके बाद चार दिन कोई पॉजिटिव केस नहीं मिले। लेकिन 28 दिसंबर से संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ी। तब से जिले में लगातार संक्रमित मरीज मिले रहे हैं। रविवार तक जिले में इस लहर में 4443 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इन संक्रमितों में हर आयु वर्ग के मरीज शामिल हैं। सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। कुल संक्रमितों में 54.22 फीसदी मरीज 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग वाले हैं। इसमें भी 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग वालों की संख्या अधिक है। इसके अलावा इस लहर में अभी तक 94 बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं नब्बे वर्ष पार तीन बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

- कोेरोना संक्रमित मरीजों में उम्र का कोई मायने नहीं है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक संक्रमित हो रहे हैं। इसलिए लापरवाही न बरतें। कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। शारीरिक दूरी बनाए। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

किस आयु वर्ग कितने संक्रमित मिले
आयुवर्ग---पॉजिटिव केस
01-10------94
11-20------423
21-30------1370
31-40------1039
41-50------632
51-60------517
61-70------259
71-80------86
81-90------20
90 प्लस-----03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed