फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   every second corona case are travller or his contact

दूसरी लहर में हर दूसरा संक्रमित यात्री या उसके संपर्क वाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
every second corona case are travller or his contact
मुरादाबाद। एक साल के उतार चढ़ाव के बीच कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। दूसरी लहर में सफर पर कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। जिले में 36 दिनों में कोरोना के 363 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इसमें हर दूसरा संक्रमित यात्रा से लौटने वाला है या फिर उसके संपर्क में आने वाला है। 20 फीसदी संक्रमितों की केस हिस्ट्री ट्रेवलिंग मिली है। ट्रेवलिंग हिस्ट्री में दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से लौटने वालों की संख्या अधिक है। इन लोगों ने दूसरे राज्यों या शहर का सफर किया था। लौटने बुखार और गले में दर्द की शिकायत होने पर कोरोना की जांच कराई तो पॉजिटिव पाए गए। इन बीस फीसदी संक्रमितों से बनी कोरोना चेन में करीब सौ लोग आए हैं। जो उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार हैं। ऐसे में जरूरी हो तभी यात्रा पर निकलें। सफ र में सावधानी बरतें। खुद को और अपने परिवार को कोरोना से महफूज रखें।
विज्ञापन

- जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संक्रमितों की केस हिस्ट्री ट्रेवलिंग भी मिल रही है। ये संक्रमित दूसरे शहरों और प्रदेशों से लौटने वाले हैं। जब तक ऐसे मरीज जांच कराते है तब तक उनके संपर्क में कई लोग संक्रमित हो चुके होते हैं। अपने साथ-साथ वह दूसरे को भी संक्रमित कर देते हैं। बेहतर होगा कि सफर से बचें। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन

केस एक
कांठ रोड सिविल लाइंस क्षेत्र में दो भाइयों का परिवार रहता है। एक भाई का परिवार पिछले दिनों गोवा घूमने गया था। लौटने पर परिवार के सदस्यों के गले में दर्द और बुखार की शिकायत हुई। कोरोना की आशंका में जांच कराई तो दो सदस्य पॉजिटिव आ गए। वहीं बाद में दूसरे भाई के परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के दो सदस्य रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। ये परिवार होली पर रामनगर गया था। लौटने पर बुखार की शिकायत हो गई। डाक्टरों ने कोविड टेस्ट की सलाह दी। दो अप्रैल को निजी लैब में सैंपल कराया था। दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
केस तीन
रविवार को आई रिपोर्ट में रामगंगा विहार निवासी 24 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। युवती कहीं बाहर नहीं गई थी। लेकिन होली पर युवती के रिश्तेदार नोएडा से उसके घर आए थे। होली के बाद रिश्तेदार वापस नोएडा लौट गए। बुखार और गले में खराश की दिक्कत हुई तो युवती ने जांच कराई। वह कोरोना पॉजिटिव निकली।
केस चार
शहर के निजी शैक्षिक संस्थान के प्रोफेसर का परिवार नोएडा में रहता है। वह हफ्ते में एक दिन नोएडा में रहते हैं। नोएडा से लौटने पर पिछले महीने उन्हें बुखार हो गया। जांच कराई तो पॉजिटिव निकले। बाद में संस्थान के करीब दो सौ लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें बीस लोग संक्रमित पाए गए।

कुछ और भी केस
- चंद्रनगर में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए थे, इसमें वृद्ध महिला की सैंपल कराने के डेढ़ घंटे बाद मौत हो गई थी। इस परिवार में कुछ रिश्तेदार बाहर से आए थे।
- शहर के निर्यातक का बेटा दिल्ली में रहता है। उनकी पत्नी बेटे से मिलने दिल्ली गई थी। लौटने पर जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकली।
- लाजपतनगर के एक दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों दिल्ली से लौटे थे। बाद में परिवार के दो और सदस्य संक्रमित हो गए।
- शहर के एक ठेकेदार ने बुखार होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ठेकेदार गाजियाबाद का रहने वाला निकला। जो कुछ दिन पहले की गाजियाबाद से लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed