फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Even after taking 13 lakhs, the house was sold to someone else

Moradabad News: 13 लाख लेने के बाद भी दूसरे को बेच दिया मकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Even after taking 13 lakhs, the house was sold to someone else
मुरादाबाद। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मकान स्वामी सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज है। आरोप है कि मकान मालिक ने 13.50 लाख रुपये लेने के बाद मकान दूसरे को बेच दिया। पैसा मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दीनदयालनगर निवासी विकास दिवाकर ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पांच जुलाई 2024 को उसने जनकल्याण समिति रामलीला मैदान लाजपतनगर की 184.75 वर्गमीटर जमीन पर बने मकान का सौदा एक करोड़ 55 लाख रुपये में किया था। उसने मकान मालिक लाजपतनगर निवासी संजीव कुमार अग्रवाल को जमीन का बैनामा कराने के लिए दो जून 2024 से 12 जुलाई 2024 के बीच कुल 13 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। पैसा देने के बाद प्राप्ति की रसीदें ले लीं।
विज्ञापन

एक मई 2025 को पता चला कि संजीव अग्रवाल ने मकान का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से कर दिया। जब वह पूछताछ करने लिए नवीननगर सिविल लाइंस निवासी सर्वेश सिंह पत्नी कमल के मकान पर पहुंचे। वहां सर्वेश, संजीव अग्रवाल, सर्वेश के बेटा-बेटी राघव राव व संयुक्ता ने जातिसूचक गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मकान को किसी और को ऊंचे दामों पर बेच दिया गया है। विकास दिवाकर के पैसा मांगने पर उसे धमकी दी कि पैसा मांगा तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस मामले में एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर सर्वेश, संजीव अग्रवाल, राघव राव और संयुक्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed