फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Even after nine months, the connecting road has not been constructed, the officer has been summoned

Moradabad News: नाै माह बाद भी संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं, अफसर तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Even after nine months, the connecting road has not been constructed, the officer has been summoned
मुरादाबाद। मूंढापांडे ब्लाॅक क्षेत्र के दलपतपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर बने भीकनपुर पुल के संपर्क मार्ग का नाै महीने बाद भी निर्माण नहीं हो सका। एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम और सिंचाई विभाग के अफसरों को तलब किया है। साथ ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह स्पष्ट करें कि संपर्क मार्ग क्यों नहीं बन सका।
विज्ञापन


पिछले साल बाढ़ में क्षतिग्रस्त भीकनपुर पुल का मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीणों ने एडीएम को बताया कि इस पुल के बाधित होने के कारण खेती करने में परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय तक जाने के लिए 25 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। नाै माह गुजरने के बाद भी पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं होने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने नाराजगी जताई। उन्होंने माैके पर ही लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह स्पष्ट करें कि नाै माह बीतने के बाद भी इस संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने संपर्क मार्ग को यथाशीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। इस दाैरान आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह, हल्का लेखपाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed