{"_id":"68f400415057fc20280f6753","slug":"even-after-fifteen-days-the-old-gagan-bridge-could-not-be-demolished-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-754189-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पंद्रह दिन बाद भी पुराना गागन पुल तोड़ा नहीं जा सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पंद्रह दिन बाद भी पुराना गागन पुल तोड़ा नहीं जा सका
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित जर्जर गागन पुल को सेतु निगम 15 दिन में भी नहीं तोड़ सका। पुल अभी जस का तस पड़ा हुआ है। पड़ोसी एक पुल पर ही दिल्ली -मुरादाबाद का लोड होने के कारण जाम लग रहा है। गागन का पुराना पुल जर्जर होने के कारण नए निर्माण के लिए चार अक्तूबर से तोड़ना शुरू किया गया है। इस कारण नए पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। यहां आए दिन जाम लग रहा है। वहीं 15 दिन बाद सेतु निगम पुल के दोनों तरफ की सड़कों को ही तोड़ सका है। सेतु निगम का कहना है कि पुल को तोड़ने के लिए दिल्ली से एक मशीन मंगाई गई है। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुराने पुल का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है। अब दूसरे पुल से यातायात का संचालन हो रहा है।
00
मार्च 2027 तक 90 मीटर लंबे पुल का होगा निर्माण
अब पुराने पुल को तोड़कर गागन में नए पुल का निर्माण किया जाना है। सेतु निगम के पीडी शशिकांत का कहना है कि पुल 90 मीटर लंबा और दस मीटर से अधिक चौड़ा होगा। पुल निर्माण करने के लिए अत्याधुनिक मशीनें मंगाई जाएंगी। पुल की डिजाइन स्वीकृत होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। मार्च 2027 तक पुल का निर्माण पूरा होने की संभावना है।