फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Even after a week, the Minister in charge was not listened to, the Chief Tax Officer and Accountant were not removed.

Moradabad News: एक हफ्ते बाद भी प्रभारी मंत्री की नहीं सुनी, मुख्य कर अधिकारी-लेखाधिकारी नहीं हटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Even after a week, the Minister in charge was not listened to, the Chief Tax Officer and Accountant were not removed.
मुरादाबाद। प्रभारी मंत्री अनिल कुमार के आदेश को अधिकारियों ने हवा में उड़ा दिया। न तो नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को रिलीव नहीं किया गया और न ही एमडीए के लेखाधिकारी को हटाए गए। जबकि एक हफ्ते पहले हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


27 अप्रैल को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति (कोर कमेटी) एवं विकास, निर्माण कार्याें और कानून व्यवस्था की बैठक हुई थी। प्रभारी मंत्री ने पिछले बैठक में कार्रवाई का फीडबैक लिया था। उन्होंने अफसरों को जनप्रतिनिधियों के स्तर से भेजी जाने वाली समस्याओं का संज्ञान लेकर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


पिछली बैठक में प्रभारी मंत्री ने नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को रिलीव करने और एमडीए के लेखाधिकारी काे हटाए जाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसपर अमल नहीं किया गया। जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई थी। साथ ही निर्देश देते हुए कहा था कि एमडीए में कार्यरत लेखाधिकारी की लगातार शिकायत मिल रही है। इस प्रकरण की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रभारी मंत्री के इस आदेश काे एक हफ्ते गुजर गए। कारण जो भी लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं हुआ। दोनों अधिकारी अपनी-अपनी जगह पर बने हुए हैं। न तो मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को मुख्यालय के लिए रिलीव किया गया और न ही लेखाधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

मुख्यालय से अटैच की गई हैं मुख्य कर अधिकारी

मुरादाबाद। एमएलसी गोपाल अंजान की शिकायत पर नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था। लेकिन नगर निगम की ओर से उन्हें अभी रिलीव नहीं किया गया है। यह मामला प्रभारी मंत्री की दो-तीन बैठकों में उठ चुका है। निगम प्रशासन का कहना है कि कई कर्मचारी और अधिकारी अभी जनगणना के काम में लगे हैं। ब्यूरो


00

आज आएंगे प्रभारी मंत्री

मुरादाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार मंगलवार को मुरादाबाद आएंगे। वह पंचायत भवन में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े मानदेय वृद्धि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed