Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Errors were found in the voter forms of two hundred teachers.

Moradabad News: दो सौ शिक्षक मतदाताओं के फॉर्म में पकड़ी गईं त्रुटियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Errors were found in the voter forms of two hundred teachers.
मुरादाबाद। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची की जांच करने पर पता चला कि 200 मतदाताओं ने फॉर्म सही ढंग से नहीं भरा है। कुछ मतदाताओं ने स्कूल का नाम छोड़ा है तो कुछ लोगों ने क्रमांक संख्या भरने में गलती की है। चुनाव आयोग ने ऐसे लोगों को त्रुटि सुधारने के लिए ऑनलाइन फार्म -8 भरने का मौका दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-बरेली एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र में नौ जिले शामिल हैं। चुनाव में भाग लेने के लिए एडीएम प्रशासन संगीता गौतम के नेतृत्व में जिले के 7385 शिक्षक मतदाता बनाए गए। इस बीच निर्वाचन अधिकारियों ने शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र मुरादाबाद-बरेली के लिए दावे और आपत्तियों का निस्तारण लगभग पूरा कर लिया है। मतदाता सूची में मुरादाबाद सदर तहसील क्षेत्र के 4590 शिक्षक , कांठ के 957, ठाकुरद्वारा के 959, बिलारी तहसील क्षेत्र के 879 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाता सूची की जांच की तो कई प्रकार की त्रुटियां पकड़ी गईं। इसमेें कुछ लोगों ने क्रमांक और स्कूल के नामों को अंकित नहीं किया था। इसमें बिलारी तहसील क्षेत्र मतदान केंद्र के आठ मतदाता, क्षेत्र पंचायत डींगरपुर कुंदरकी के दो, क्षेत्र पंचायत कार्यालय के 45, तहसील कार्यालय कांठ रोड के 28 और 14, क्षेत्र पंचायत कार्यालय मूंढापांडे के 11, क्षेत्र पंचायत कार्यालय के 29 मतदाता, क्षेत्र पंचायत कार्यालय डिलारी के नौ, तहसील कार्यालय ठाकुरद्वारा के पांच, तहसील कार्यालय कांठ मतदान केंद्र के नौ मतदाता सहित अन्य केंद्र भी शामिल हैं। इस मामले में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्मों की जांच कर त्रुटियों को सुधारने और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed