{"_id":"5e1cd8f68ebc3e8816339891","slug":"erickshaw-driver-murdered-for-looted-batteries-city-news-mbd336153816","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरियां लूटने के लिए की गई थी ई रिक्शा चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरियां लूटने के लिए की गई थी ई रिक्शा चालक की हत्या
विज्ञापन
बिलारी(मुरादाबाद)। बिलारी और मझोला में ई रिक्शा चालकों की हत्याएं बैटरियां लूटने के लिए की गई थीं। अदालत से आजीवन कारावास की सजा पाए मुजरिम सोनू ने अपने भाई व अन्य बदमाशों के साथ मिलकर गैंग बनाया और इन वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों हत्याकांडों का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ई रिक्शा और बैटरियां बरामद की हैं।
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर की रात बिलारी के बिचौला कुंदरकी गांव के ईंट भट्ठे के पास ई-रिक्शा चालक शिवशंकर उर्फ लालाराम निवासी ग्राम कोकावास नवादा थाना कुढ़फतेहगढ़ जनपद संभल की गला घोंटकर और सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। 26 दिसंबर की सुबह ई-रिक्शा चालक का लहूलुहान शव भट्ठे के किनारे पड़ा हुआ मिला था। इस घटना की रिपोर्ट ईंट-भट्ठा स्वामी चौधरी अवनीश सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में दर्ज कराई थी। रविवार रात बिलारी पुलिस को सूचना मिली कि अभनपुर कुंदरकी गांव को जाने वाली सड़क पर अमरूद के बाग में कुछ बदमाश खड़े हैं। पुलिस टीम ने जब उनकी घेराबंदी की तब बदमाशों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में हृदेश निवासी ग्राम अलीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव थाना बनियाठेर जिला संभल, हाल निवासी गांव और थाना मझोला जिला मुरादाबाद, दूसरा सोनू उर्फ देवेंद्र निवासी मोहल्ला धर्मदास कस्बा नजीबाबाद हाल निवासी मोहल्ला हरथला रेलवे कालोनी थाना सिविल लाइंस और तीसरा मोनू उर्फ देवेंद्र निवासी 253 सी रेलवे कालोनी थाना सिविल लाइंस को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने ही बैटरी लूटने के लिए शिवशंकर की हत्या की थी। आरोपियों ने बिलारी में शिव शंकर का ई रिक्शा मैनाठेर के लिए बुक कराया था। रास्ते में शराब की दुकान पर उसे शराब पिलाई। शराब में नशीली गोलियां मिला दी थीं। बेहोश होने पर आरोपी ई रिक्शा को भट्ठे पर ले गए थे। यहां शिव शंकर की हत्या कर दी थी। इसके अलावा दो जनवरी 2020 को मझोला के मैनाठेर की पुलिया के पास ई रिक्शा चालक संजीव कुमार निवासी अलीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने कबूला है कि वह मंडी समिति गेट से संजीव का ई रिक्शा बुक करा कर ले गए थे और रास्ते में उसे शराब पिलाई। इसके बाद बेहोश होने पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बैटरियां खरीदने वाले दुकानदार रामलाल निवासी चंद्र नगर थाना सिविल लाइंस को गिरफ्तार कर लिया है। राम लाल की दुकान प्रिंस रोड पर है।
चालक के गांव का ही निकला हत्यारोपी
बिलारी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी हृदेश ई रिक्शा चालक संजीव के गांव अलीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव का ही निकला। हृदेश भी गांव छोड़कर नया गांव थाना मझोला में आकर रहने लगा ाहै। उसके खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हृदेश ई-रिक्शा चालकों को शराब में नशीली गोलियां पिलाकर उनका ई-रिक्शा लूट लेता है या फिर हत्या कर देता है। दो जनवरी को थाना मझोला क्षेत्र में भी इसी तरह से ई-रिक्शा चालक संजीव की हत्या की गई थी। आरोपी हृदेश के खिलाफ थाना बजीरगंज जनपद बदायूं के अलावा मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा, सिविल लाइंस, कटघर, मझोला और बिलारी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी सोनू उर्फ देवेंद्र पर भी मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
बिजनौर की डकैती और हत्या के मामले में हुई उम्रकैद की सजा
मुरादाबाद। एसपी देहात ने बताया कि सोनू उर्फ देवेंद्र ने अपने साथियों के साथ बिजनौर में सराफ के यहां डकैती डाली थी और विरोध करने पर सराफ अरुण अग्रवाल की हत्या कर दी थी। बिजनौर एडीजे दो की अदालत ने सोनू व उसके साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आरोपी जमानत पर रिहा हो गया था।