फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Entry of heavy vehicles into the city banned from 6 pm tomorrow

Moradabad News: कल शाम छह बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles into the city banned from 6 pm tomorrow
मुरादाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। शनिवार शाम छह बजे से देररात दो बजे भारी वाहनों की एंट्री शहर में पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा रोडवेज और निजी बसों के लिए भी रूट तय किए गए हैं। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए शहर के एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों से शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक रहती है लेकिन 16 अगस्त को यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से बढ़ाकर रात दो बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

00


यह रहेगी व्यवस्था
- कांठ रोड से आने वाली रोडवेज की बसें विवेकानंद तिराहे तक जाएंगी और वहीं से वापस लौटेंगी
- बिलारी, संभल और दिल्ली रोड से आने वाली रोडवेज और निजी बसें टीपीनगर तक आएंगीं और यहीं से वापस जाएंगी।
- ठाकुरद्वारा, काशीपुर, स्वार, टांडा रोड से आने वाली बसें काशीपुर तिराहे तक ही जाएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
- रामपुर, बरेली की ओर से आने वाली बसें हनुमान मूर्ति तिराहे तक जाएंगी और उसी स्थान से वापस लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed