फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Entry of heavy vehicles including buses is prohibited in the city till 12 noon

Moradabad News: शहर में दोपहर 12 बजे तक बस समेत भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles including buses is prohibited in the city till 12 noon
मुरादाबाद। ईद की नमाज के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। सोमवार दोपहर बारह बजे तक शहर में रोडवेज बस समेत सभी तरह के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं ईदगाह रोड और उसके आसपास की सड़कों पर सभी तरह के वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन सोमवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया जाएगा। वाहनों को रोकने के लिए शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभल चौराहे से लोग पैदल ही ईदगाह की ओर जा सकेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

----------

यह रहेगा रूट प्लान
- हनुमान मूर्ति तिराहे से किसी भी तरह के वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे, यहां से केवल पैदल ही जा सकते हैं।

- स्टेशन रोड पर इंपीरियल तिराहे से संभल चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।

- कोहिनूर तिराहा से दस सराय चौकी डबल फाटक की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा, केवल पैदल ही जा सकते हैं।

- इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, संभली गेट, मंडी चौक, भूड़ा का चौराहा की ओर से ईदगाह की ओर केवल पैदल ही जा सकते हैं।
- शहर में कांठ रोड, दिल्ली रोड से रेलवे स्टेशन और इंपीरियल तिराहा की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया और तीन पहिया वाहन केवल फव्वारा तिराहा तक ही जा सकेंगे। रेलवे स्टेशन और इंपीरियल तिराहे तक बाइक से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बिजनौर, कांठ से आने वाली रोडवेज की बसें सोमवार सुबह छह बजे के बाद कांठ रोड पर किला तिराहा तक ही आ सकेंगी और वहीं से वापस जाएंगी।

- संभल रोड, दिल्ली रोड और बिलारी रोड से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें टीपी नगर आजादनगर तक आएंगी, वहीं से वापस जाएंगी।

- रामपुर रोड, बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें काशीपुर तिराहा तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।

- काशीपुर, टांडा और बाजपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें काशीपुर तिराहा तक ही आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed