{"_id":"68c0995c64fcbefba006d4ca","slug":"entrepreneurs-raised-the-issue-of-traffic-jam-in-the-workshop-of-intellectuals-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-727208-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रबुद्धजनों की कार्यशाला में उद्यमियों ने उठाया जाम का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रबुद्धजनों की कार्यशाला में उद्यमियों ने उठाया जाम का मुद्दा
विज्ञापन
मुरादाबाद। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की कार्यशाला में उद्यमियों ने जाम का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में उद्यमी, व्यवसायी, श्रमिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और स्वयं सेवी संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने अपने कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए जनपद मुरादाबाद में शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजनों की टीम ने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सुझाव भी मांगे। उद्यमियों ने कहा कि सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रही है। उद्योग स्थापना के लिए निर्धारित शर्तों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या का समाधान होना बहुत जरूरी है ताकि आवागमन के दौरान अवरोध उत्पन्न न हो सके। वहीं विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा श्रमिकों के लिए मिनिमम वेजेज को लेकर भी मुद्दा उठाया गया। कार्यशाला के दौरान उद्योग विभाग, श्रम विभाग और जीएसटी विभाग द्वारा उद्यम प्रोत्साहन और श्रमिकों के उन्नयन को लेकर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान डीएम अनुज सिंह, एमडीए वीसी अनुभव सिंह, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, डॉ. ओंकार तिवारी, डॉ. रविंद्र कुमार, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
महिलाओं के कार्याें को बताया
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विद्युत सखी, बैंक सखी, ड्रोन दीदी सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों से जुड़कर विभागों के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। सेवानिवृत आईएएस दिलीप गुप्ता ने बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही सारिका से उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में हरित प्रोत्साहन, नेत्रदान, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्वयंसेवी संगठनों ने भी अपने सुझाव दिए।