फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Entering the house, raped the girl on the strength of a firearm, also made a porn video

घर में घुसकर तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, raped the girl on the strength of a firearm, also made a porn video
परिजनों की गैर मौजूदगी में युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाई। शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर एक मजदूर का परिवार रहता है। 22 अप्रैल को मजदूर अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और तमंचे के बल पर डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना ली और शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी तमंचे से गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसके परिजनों ने भी धमकाया। मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि कई बार शिकायत पर देने के बाद भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लिहाजा शुक्रवार को पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिल गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed