फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Entered the house and molested the woman, beat up mother-in-law and daughter-in-law when they protested

Moradabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर सास-बहू को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and molested the woman, beat up mother-in-law and daughter-in-law when they protested
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में घर में घुसकर कुछ लोगों ने एक महिला से छेड़खानी की। पीड़िता और उसकी सास ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपने सास-ससुर और देवर के साथ रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लकी अरोरा, राजीव अरोरा, विनय अरोरा और दो अज्ञात लोग उस पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। आए दिन शराब पीकर मोहल्ले में झगड़ा करते हैं। लकी महिला के साथ छेड़खानी कर मकान बेचने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन

19 जुलाई की रात पौने 11 बजे आरोपी लकी, राजीव, विनय अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आए। सभी आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने घर में घुसते ही महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला और उसकी सास के साथ मारपीट की। इसी बीच महिला के देवर और पति आ गए। आरोपी उनके साथ भी मारपीट करने लगे और धमकी देकर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed