फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   enginn fail from DRM special

डीआरएम स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
enginn fail from DRM special
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली में बुधवार सुबह डीआरएम स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिस कारण ट्रेन सवा घंटे तक बरेली में खड़ी रही। उस वक्त डीआरएम शाहजहांपुर और रोजा में निरीक्षण करने जा रहे थे। दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

डीआरएम तरुण प्रकाश बुधवार सुबह शाहजहांपुर और रोजा में निरीक्षण करने जा रहे थे। सुबह सात बजकर 47 मिनट पर स्पेशल ट्रेन सीबीगंज में गेट संख्या 361 सी के पास स्पेशल ट्रेन का इंजन जवाब दे गया। किसी तरह चालक स्पेशल ट्रेन को लेकर बरेली तक पहुंचा। जहां चेक करने पर पता चला कि इंजन में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी और दूसरे इंजन की मांग की गई। सुबह नौ बजे दूसरा इंजन लगाकर डीआरएम स्पेशल ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed