फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Engineers will be on strike, power cut today

हड़ताल पर रहेंगे इंजीनियर, आज परेशान करेगी बिजली

Wed, 20 Jul 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
Engineers will be on strike, power cut today
‌ब‌िजली - फोटो : demo

विज्ञापन
 बिजली दफ्तरों में आज रूटीन वर्क नहीं होगा। बिजली व्यवस्था भी भगवान भरोसे ही रहेगी। दरअसल बिजली विभाग के इंजीनियर बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत अभियंता संघ की ओर से बुधवार को लखनऊ में महारैली का आयोजन किया गया है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए मुरादाबाद के 30 से अधिक इंजीनियरों समेत पूरे मंडल से करीब 150 इंजीनियर लखनऊ रवाना हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत अभियंता संघ ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए बुधवार को लखनऊ में महारैली का आयोजन किया है। बिजली इंजीनियरों की मांग है कि उन्हें भी अपने वाहन पर नीली बत्ती लगाने का अधिकार दिया जाए। ऊर्जा निगमों में नए पदों का सृजन किया जाए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा बुुलाई जाने वाली बैठकों में अभियंताओं को बुलाने के प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। एसडीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के करीब डेढ़ सौ इंजीनियर इस महारैली में शामिल होने के लिए लखनऊ को रवाना हो चुके हैं। अभियंता बुधवार को कार्यालयों में नहीं रहेंगे। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होगी और आफिसों में रूटीन का वर्क भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed