{"_id":"61e07dbfc05a866629532b87","slug":"engineer-dies-in-collision-with-municipal-vehicle-city-news-mbd4159469178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के वाहन की टक्कर से इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के वाहन की टक्कर से इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के गुरहट्टी चौराहे पर नगर निगम के वाहन ने निजी कंपनी के कंप्यूटर इंजीनियर को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गए। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
हादसे में जान गंवाने वाले असदउल्ला (25) मूल रूप से हैदराबाद के तेलंगाना महबूबाबाद निवासी थे। वह हैदराबाद की आईटी कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर थे। उसकी कंपनी मुरादाबाद कलक्ट्रेट में डिजिटल मैपिंग का काम कर रही है। असदउल्ला को भी कंपनी की ओर से यहां भेजा गया था। बुधवार को वह अपने दोस्त अनिल कुमार के साथ कोतवाली क्षेत्र से कलक्ट्रेट की ओर जा रहे थे। सिविल लाइंस क्षेत्र में गुरहट्टी चौराहे के नगर निगम के वाहन असदउल्ला को पीछे से टक्कर मार दी थी। जिससे वह खंभे से टकरा गए थे। दोस्त अनिल अन्य लोगों की मदद से घायल असद उल्ला को जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से गंभीर हालत होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया था।
निजी अस्पताल में उपचार के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलने पर गुरुग्राम में रहने वाले रिश्तेदार मुरादाबाद आ गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में शव दे दिया गया है। हादसा करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।